उद्देश्य

देश की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव हेतु लोगों को जागरूक करना।

उपेक्षित,निर्धन,शहर की गंदी वस्तियों और गांवों के निर्धन महिलाओं एवं पुरूषों के जीवन स्तर को गरीबी रेखा से उपर उठाने हेतु कार्यक्रमों का संचालन करना।

पिछड़े महिलाओं एवं पुरूषों के विकास, कल्याण एवं स्वावलंबन हेतु वहाँ के स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित कृषि,वन-उद्यान, औषधीय पौधों एवं फूलों की खेती,पशुपालन,मत्स्य पालन,कुक्कुट पालन,लघु उद्योग,कुटीर उद्योग,खादी ग्रामोद्योग,सिलाई-बुनाई,चित्रकारी,टंकण कला, आशुलिपि,कम्प्यूटर प्रशिक्षण इत्यादि से संबंधित तकनीकी शिक्षा तथा यांत्रिक आविष्कार की पूर्ति के लिए संस्था केंद्र स्थापित कर संचालन व्यवस्था करना।

निर्धन एवं उपेक्षित लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा कुष्ठ,कैंसर,यक्ष्मा आदि कष्ट साध्य रोगों से बचने के लिए आवश्यक जानकारी देना एवं दवा उपलब्ध कराना।

निर्धन एवं उपेक्षित लोगों में व्याप्त निरक्षरता के उन्मूलन हेतु सम्पूर्ण साक्षरता अभियान,व्यस्क शिक्षा,टंकण एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करना।गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना।

समाज में व्याप्त कुरीतियों के निराकरण हेतु लोगों को जागरूक करना एवं इससे संबंधित कार्यक्रमों का संचालन कर रोकथाम का प्रयास करना।

किसी भी स्थान पर शैक्षणिक,सामाजिक या धार्मिक समारोह के दीर्घकाल से चली आ रही परम्पराओं के निर्वहन का प्रबंध और व्यवस्था करना। अन्य सभी वह कार्य जो संस्था के स्मृति पत्र में दिया गया है।

हमसे संपर्क करें

कोई भी प्रश्न है? हम वर्ता करने के लिए हमेशा तैयार है।

Open chat
नमस्ते !
मैं संस्था से जुड़ना चाहता हूं।